बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 62.45 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 35,697.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.55 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 10,448.90 के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक के शेयर की बात करें तो, इसमें 7.80 अंक यानी 36.71 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 29.05 के स्तर पर बंद हुआ। नकदी संकट से जूझ रहे इस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक ने 2,450 करोड़ रुपए में 49 फीसदी हिस्सेदारी लेने की बत कही है, जिसके बाद यह तेजी आई। शुरुआती कारोबार में यह 23.35 के स्तर पर खुला जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 21.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
दिग्गज शेयरों की तरफ देखें तो, जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।