पिछले दिनों खबर आई थी कि Yahoo Mobile अपने ब्रांड के तहत जल्द ही एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। वहीं अब Yahoo Mobile ने फाइनली ZTE Blade A3Y को लॉन्च कर दिया है। जो कि कंपनी का सेल्फ ब्रांडेड स्मार्टफोन है और इसके तहत कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है। बता दें कि ZTE Blade A3Y का निर्माण ZTE द्वारा किया गया है लेकिन इसे बाजार में Yahoo ब्रांड के तहत बेचा जाएगा और इस ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.
Yahoo Mobile ने अपने ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन ZTE Blade A3Y बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Yahoo Mobile सर्विस की सुविधा प्राप्त होगी जिसे इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था
नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों खबर आई थी कि Yahoo Mobile अपने ब्रांड के तहत जल्द ही एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। वहीं अब Yahoo Mobile ने फाइनली ZTE Blade A3Y को लॉन्च कर दिया है। जो कि कंपनी का सेल्फ ब्रांडेड स्मार्टफोन है और इसके तहत कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है। बता दें कि ZTE Blade A3Y का निर्माण ZTE द्वारा किया गया है लेकिन इसे बाजार में Yahoo ब्रांड के तहत बेचा जाएगा और इस ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से…
Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y: कीमत
Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y की कीमत $50 यानि लगभग 3,700 रुपये है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड टॉकटाइम के साथ ही 4G LTE डाटा की सुविधा मिलेगी। यह स्मार्टफोन Yahoo Mobile सर्विस और Verizon network के साथ उपलब्ध होगा। जिसे हाल ही में यूएस मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ग्रेप जेली कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल इसे यूएस में ही लॉन्च किया गया है और अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।