1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Xiaomi का Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ़ 34,999 रुपये

Xiaomi का Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ़ 34,999 रुपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Xiaomi का Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ़ 34,999 रुपये

शाओमी ने अपने एमआई नोटबुक का नया एडिशन ई-लर्निंग भारत में लॉन्च कर दिया है।

नए वेरियंट में स्टोरेज, प्रोसेसर, जीपीयू आदि को लेकर कई सारे बदलाव किए गए हैं।

इसके अलावा Mi Notebook 14 के ई-लर्निंग एडिशन को बजट में लैपटॉप की तलाश करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन में इंटेल आई3 10वें जेनरेशन का प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट है।

इसके अलावा इस लैपटॉप में एचडी वेबकैम भी दिया गया है।

Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन की कीमत:-

Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन की कीमत 34,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

बता दें कि इस लैपटॉप के रेगुलर एडिशन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है।

नए लैपटॉप को अमेजन, एमआई के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन की स्पेसिफिकेशन
Mi Notebook 14 में विंडोज 10 होम दिया गया है।

इसके अलावा इसमें 10वें जेनरेशन का इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर, इंटेल UHD ग्राफिक्स 620 GPU, 8 जीबी DDR4 रैम और 256 जीबी SATA 3 SSD स्टोरेज मिलेगी।

लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...