1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi Mi 10 सीरीज, जानिए इसकी कीमत

इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi Mi 10 सीरीज, जानिए इसकी कीमत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi Mi 10 सीरीज, जानिए इसकी कीमत

लंबे समय से चर्चा में बनी एमआई 10 सीरीज की लॉन्चिंग की तारीख का कंपनी ने एलान कर दिया है। बता दे, चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एमआई 10 और एमआई 10 प्रो स्मार्टफोन को 27 मार्च 2020 के दिन लॉन्च करने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज को चीन में उतारा था।

आइए आपको इस फोन के फिचर्स और कीमत के बारे में बताते है—

एमआई 10 में कंपनी यूजर्स के लिए तीन रैम वेरिएंट ला रहीं है। जिसमे जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने फोन की कीमत को अलग-अलग वेरिएंट की जीबी के अनुसार चुना है।

बता दे, पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन करीब 40,000 रुपए, दूसरे वेरिएंट की कीमत करीब 43,000 रुपए जबकि तीसरे वेरिएंट की कीमत करीब 47,000 रुपए रखी गई है। वहीं, इस फोन की सेल 14 फरवरी से चीनी स्मार्टफोन बाजार में शुरू हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...