1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विश्व चैंपियन कोलमैन दो साल के लिए प्रतिबंधित, वह अगले साल ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे, पढ़े

विश्व चैंपियन कोलमैन दो साल के लिए प्रतिबंधित, वह अगले साल ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विश्व चैंपियन कोलमैन दो साल के लिए प्रतिबंधित, वह अगले साल ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे, पढ़े

पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है। ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगाया गया है।

Christian Coleman to miss Tokyo 2020 with two-year ban

इस कारण वह अगले साल ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। इस 24 वर्षीय अमेरिकी धावक को मई में ही अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। वह 2019 में तीन बार नमूना एकत्रित करने वाले अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने में नाकाम रहे थे।

World champ Coleman to miss Olympics after ban for whereabouts failure | Inquirer Sports

अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के अंदर तथाकथित ‘ठहरने के स्थान’ के नियम का तीन बार उल्लंघन करता है तो उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ता है।

Christian Coleman | World 100m champion Coleman to appeal two-year ban

कोलमैन इसके खिलाफ खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं। उन्हें ओलिंपिक स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने दोहा, कतर में 2019 में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...