1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. महिला T20 सीरीज: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत

महिला T20 सीरीज: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिला T20 सीरीज: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

ऑस्ट्रलिया की तरफ से एशले गार्डनर ने 57 गेंदो पर 93 रनों की पारी खेली तो मैग लानिंग ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 49 रन और मंधाना ने 48 गेंदों में 55 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारत ने अपने फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच से दूसरी फाइनल में पहुंचने वाली टीम का पता चल पाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...