1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. WhatsAap का नया फ़ीचर, अब सीधे चैट से कर पाएंगे ख़रीदारी

WhatsAap का नया फ़ीचर, अब सीधे चैट से कर पाएंगे ख़रीदारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WhatsAap का नया फ़ीचर, अब सीधे चैट से कर पाएंगे ख़रीदारी

पॉप्युलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार नए फीचर्स ला रहा है. अब इसने WhatsApp Shopping Button फीचर लाइव कर दिया है. इस नए फीचर से यूजर्स वॉट्सऐप बिजनस अकाउंट्स (WhatsApp Business) का कैटलॉग एक क्लिक में देख पाएंगे. इसके बाद कैटलॉग से सीधे चैट के जरिए शॉपिंग भी कर सकेंगे.

वॉट्सऐप में शॉपिंग बटन का आइकन कॉल बटन के ठीक बगल में दिया गया है. शॉपिंग बटन का इस्तेमाल करने के लिए किसी बिजनस अकाउंट पर जाना होगा. बिजनस अकाउंट में आपको शॉपिंग का आइकन दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही उस बिजनस का कैटलॉग ओपन हो जाएगा

वहीं, इस नए फीचर के आने से पहले तक यूजर्स को बिजनस प्रोफाइल पर क्लिक करके देखना पड़ता था कि उस बिजनस का कैटलॉग है या नहीं. नए कॉल बटन पर टैप करने पर आपको वॉइस और विडियो दोनों कॉल्स के विकल्प देखने को मिलेंगे.

वॉट्सऐप का नया शॉपिंग बटन सिर्फ उन्हीं वॉट्सऐप बिजनस अकाउंट्स पर दिखाई देगा, जिन्होंने कैटलॉग तैयार किया है. इसका मतलब दोस्तों और ग्रुप अकाउंट्स पर यह बटन नहीं मिलेगा. बता दें कि सितंबर में वॉट्सऐप पर इस नए फीचर की टेस्टिंग देखी गई थी. अब इसे रोलआउट कर दिया गया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...