1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. WhatsApp जल्द शुरू करेगा यूज़र के लिए WhatsApp Pay सर्विस

WhatsApp जल्द शुरू करेगा यूज़र के लिए WhatsApp Pay सर्विस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WhatsApp जल्द शुरू करेगा यूज़र के लिए WhatsApp Pay सर्विस

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में भारत में WhatsApp की UPI सर्विस WhatsApp Pay को लाइव की इजाजत दे दी है।

जिसके बाद WhatsApp Pay आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च हो गया है।

बता दें कि कंपनी काफी समय से भारत में इसकी टेस्टिंग कर रही थी, जिसे अब एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

लेकिन Whatsapp Pay के फर्स्ट सेगमेंट में NPCI ने 2 करोड़ यूजर्स का एक कैप सेट किया है।

जिसका मतलब है कि इतने यूजर्स को ही अभी Whatsapp का पेमेंट फीचर उपयोग करने का ऑप्शन मिलेगा।

क्या है WhatsApp Pay सर्विस?

WhatsApp Pay सर्विस भारत में पिछले दो सालों से बीटा टेस्टिंग पर चल रही थी।

क्योंकि इसमें आ रही कुछ दिक्कतों के कारण इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया था।

लेकिन अब NPCI से मिली मंजूरी के बाद इसे भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि यह ये एक यूपीआई बेस्ड सर्विस है और इसकी मदद से यूजर्स चैटिंग बॉक्स में ही फोटो की तरह पैसे भी भेज सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...