WhatsApp disappearing फीचर को जल्द ही यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाने वाला है, यह इशारा हाल ही में पब्लिश हुए FAQ पेज के द्वारा प्राप्त हुआ है।
बता दें, इस नए फीचर की जानकारी शुरुआती रूप से पिछले साल सामने आई थी, जिसमें यूज़र्स सात दिनों के अंदर अपनी चैट से मैसेज को गायब कर सकते हैं। व्हाट्सऐप इस मैसेज डिसपिरिंग फीचर को इंडिविजुअल चैट व ग्रुप चैट दोनों के लिए लेकर आएगा।

हालांकि, यह फीचर फॉरवर्डेड मैसेज पर काम नहीं करेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने मैसेज डिसपिरिंग फीचर के जरिए यूज़र्स को मैसेज कॉपी करके सेव करने से भी नहीं रोक सकता।
FAQ पेज पर उपलब्ध डिटेल्स की जानकारी सबसे पहले व्हाट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo सार्वजनिक की गई है, जिसमें बताया गया है कि व्हाट्सऐप Disappearing Messages फीचर केवल 7 दिन तक की अवधि तक सीमित होगा। यूज़र्स के पास अपनी ओर से मैसेज को गायब करने के लिए कस्टमाइज़ विकल्प मौजूद नहीं होगा, जैसी सुविधा Telegram पर मिलती है।
यह फीचर के उस शुरुआती वर्ज़न से अलग है, जो कि पिछले साल एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप के पब्लिक बीटा रिलीज़ में देखा गया था। उस वर्ज़न में तय की गई समय अवधि के बाद किसी मैसेज को गायब होने की सुविधा मिलती थी।
WhatsApp ने यह भी जानकारी दी है कि नया फीचर आपके द्वारा पहले भेजे गए या फिर आए मैसेज को प्रभावित नहीं करेगा। इसके अलावा, भेजे गए मैसेज को यूज़र ने यदि सात दिन के अंदर नहीं खोला, तो भी नोटिफिकेशन में उसे वह मैसेज जरूर डिस्प्ले होगा लेकिन जब भी वह चैट को ओपन करके मैसेज पढ़ने की कोशिश करेगा तो वह मैसेज तब-तक गायब हो चुका होगा।