1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. WhatsApp ने जारी किया नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल

WhatsApp ने जारी किया नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WhatsApp ने जारी किया नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल

WhatsApp ने जंक मैसेज को हटाने के लिए एक रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल रोल आउट कर रहा है। यह टूल इस साल की शुरुआत में ऑनलाइन देखा गया था।

नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल व्हाट्सऐप यूज़र्स को अपने फोन पर स्टोरेज को मैनेज करने की क्षमता देता है। इसके जरिए यूज़र्स स्टोरेज कंटेंट को आसानी से पहचान सकते हैं और और बल्क में डिलीट कर सकते हैं।

WhatsApp मैंनेजमेंट टूल का यूज़ इस तरह से आप कर सकते हैं:

यह टूल उन अनावश्यक फाइलों को ढूंढना और डिलीट करना भी आसान बनाता है, जिन्हें इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का उपयोग करके कई बार फॉरवर्ड या साझा किया गया था।

एक बार जब टूल आपके फोन पर रोल आउट हो जाता है, तो आप व्हाट्सऐप में ‘स्टोरेज‘> ‘स्टोरेज एंड डेटा‘> ‘मैनेज स्टोरेज‘ में जाकर रीडिज़ाइन किए गए स्टोरेज मैनेजमेंट टूल को एक्सेस कर सकते हैं।

इससे पहले, WhatsApp केवल ‘स्टोरेज यूसेज’ सेक्शन के अंदर केवल चैट को लिस्ट करता था, जिसके जरिए यूज़र्स अपने फोन पर कुछ स्पेस बना सकते थे।

हालांकि, नए बदलाव के बाद अनुभव पहले से बेहतर हो गया है और अब यूज़र्स आसान तरीके से अपने फोन की स्टोरेज को मैनेज कर सकते हैं। अब एक समर्पित बार के तौर पर एक नए इंटरफेस के जरिए यह टूल आपको दिखाएगा कि अन्य ऐप्स के साथ-साथ व्हाट्सऐप मीडिया कंटेंट द्वारा कितना स्टोरेज लिया जा रहा है ।

मीडिया फाइलों को देखने के लिए एक समर्पित विकल्प भी है, जिन्हें ऐप के जरिए से कई बार फॉरवर्ड किया जाता है। यह अनावश्यक फॉरवर्ड फाइलों को आसानी से ढूंढता है और डिलीट करने में मदद करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...