काफी लंबे समय के बाद Whatsapp ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए डार्क मोड जारी कर दिया है। डार्क मोड की खासियत यह है कि इस मोड के एक्टिवेट होते ही यूजर्स की आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा और साथ ही फोन की बैटरी की खपत भी कम होगी।
Whatsapp का कहना है कि हमने अपने इस लेटेस्ट मोड में डार्क ग्रे बैकग्राउंड और ऑफ-व्हाइट कलर के टेक्स्ट दिए हैं, जिससे यूजर्स की आंखे जल्दी नहीं थकेंगी और बैटरी की खपत भी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं डार्क मोड से यूजर्स का चैटिंग करने का अनुभव पहले से काफी बेहतर हो जाएगा।
डार्क मोड को एक्टिवेट करने के लिए एंड्रॉयड 10 और आईओएस 13 यूजर्स व्हाट्सएप के डार्क मोड को सीधा सिस्टम सेटिंग में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं, एंड्रॉयड 9 और पुराने औईओएस यूजर्स को एप की सेटिंग से जाकर थीम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां डार्क फ्रॉम लाइट, डार्क या सिस्टम वाइड ऑप्शन को चुनें और इसके बाद डार्क मोड एक्टिवेट हो जाएगा।