1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. शतक के बाद रॉस टेलर के जीभ बाहर निकालने का क्या है राज?

शतक के बाद रॉस टेलर के जीभ बाहर निकालने का क्या है राज?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शतक के बाद रॉस टेलर के जीभ बाहर निकालने का क्या है राज?

न्यूजीलैंड के आक्रामी और धुरंधर बल्लेबाज रॉस टेलर को अक्सर आपने शतक लगाने के बाद जीभ बाहर निकालते देखा होगा। लेकिन टेलर आखिर क्यों जीभ बाहर निकालते है यह राज कोई नहीं जानता। आज हम इस रिपोर्ट के जरिए टेलर का यह राज आपकों बताने जा रहे है।

हर शतक के बाद जीभ निकालकर खुशी मनाना अब रॉस टेलर का सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है। भारत के खिलाफ पिछले वनड़े मैच में भी शतक लगाने के बाद टेलर ने कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाया था। टेलर इस अंदाज में जश्न काफी समय से मनाते आ रहे हैं। इसका राज का खुलासा भी खुद टेलर ने ही किया था। दरअसल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा वन-डे शतक लगाया था, तब उनके कई कैच छूटे थे। जब-जब कैच छूटते थे तो उनकी जीभ बाहर निकल आती थी।

टेलर की नन्हीं बेटी मैकेंजी को उनका ऐसा करना काफी अच्छा लगता था। फिर अपनी बेटी को खुश करने के लिए वह हमेशा जीभ निकालकर शतक का जश्न मनाने लगे। ये उनका सिग्नेचर सेंचुरी जश्न स्टाइल हो गया। अब उनका नन्हा बेटा भी उन्हीं की तरह जीभ निकालता है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...