Google अपने डिस्कवर फीड के अंदर एक समर्पित वेब स्टोजीज़ केरोसेल जोड़ रही है, जो अब अमेरिका, ब्राज़ील और भारत में शुरू हो रहा है और भविष्य में और भी कई देशों में जारी होगा। समाचार प्रकाशक गूगल के इस मुफ्त फीचर का उपयोग करके अपनी खुद की खबरें बना पाएंगे और उन्हें मॉनिटाइज़ (मुद्रीकृत) कर सकेंगे। वेब स्टोरीज़ आपको आज के समय में अधिकांश ऐप्स पर दिखने वाले “स्टोरीज़” फॉर्मेट की तरह ही दिखाई देंगे, लेकिन केवल ऐप तक सीमित रहने के बजाय, इन्हें आप अपने ब्राउज़र के जरिए भी देख सकेंगे।
न्यूज़ पब्लिकेशन stories.google पर जाकर अपनी खुद की वेब स्टोरीज़ बना सकते हैं। गूगल ने वेब स्टोरीज़ को 2018 में लॉन्च किया था, लेकिन उस समय यह AMP Stories के रूप में जाना जाता था। इसमें इंस्टाग्राम या स्नैपचैट की स्टोरीज़ के समान कंटेंट थे, लेकिन यह एक विशेष ऐप पर प्रतिबंधित रहने के बजाय ओपन वेब पर उपलब्ध था। अमेरिका में स्टोरीज़ फॉर्मेट के लिए कंटेंट शुरू में सीएनएन, द वाशिंगटन पोस्ट, कॉन्डे नेस्ट और वायर्ड जैसे भागीदारों के जरिए आया था।
उस समय, Google ने इस फॉर्मेट की आवश्यकता को यह कहकर समझाया था कि (अनुवादित) “मोबाइल डिवाइसों पर, यूज़र्स बहुत सारे आर्टिकल ब्राउज़ करते हैं, लेकिन कुछ ही आर्टिकल को गहराई से समझत पाते हैं। तस्वीर, वीडियो और ग्राफ़िक्स के जरिए रीडर्स का ध्यान बहुत जल्दी खींचा जा सकता है और वे उन आर्टिकल्स को बेहतर तरह से समझ सकते हैं।”