वोडाफोन-आइडिया ने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लाए हैं। पहाल 218 रुपए का और दूसरा 248 रुपए का। इन दोनों प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दोनों रिचार्ज प्लान के साथ प्रिमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगी।
218 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को 6 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी, इस पैक की वैधता 28 दिनों तक की है।
248 रुपए वाले प्लान की बात करे तो, कपंनी ने यूजर्स को इस पैक में 8 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा दे रही है, इस प्लान के भी तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी, इस पैक की वैधता 28 दिनों तक की है।
लेटेस्ट ऑफर के तहत कंपनी ने 249 वाले प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा दे रही है, किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंक की सुविधा साथ ही बाकी प्लान की तरह इसमें भी प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन है, और इसकी वैधता 28 दिनों तक है।