1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सस्ता हुआ Vivo S1 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने कम दाम में

सस्ता हुआ Vivo S1 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने कम दाम में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सस्ता हुआ Vivo S1 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने कम दाम में

अगर आप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है, Vivo ने अपने सबसे खास स्मार्टफोन एस 1 प्रो की कीमत घटा दी है, जिसके बाद यह फोन पहले से भी सस्ता हो गया है। इस फोन को कंपनी ने नए साल की शुरुआत में पेश किया था।

फोन के कीमत की बात करे तो विवो ने 1000 रुपए की कटौती की है। कटौती के बाद अब ग्राहक इस फोन को 19,990 रुपए की बजाय सिर्फ 18,990 रुपए में खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को आईसीआईसीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ ही जियो भी इस फोन की खरीदारी पर ग्राहकों को 12,000 रुपए का बेनफिट दे रहा है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को वीवो एक 1 प्रो में डायमंड शेप में चार कैमरे और एचडी क्वालिटी के साथ डिस्प्ले मिला है। 6.38 इच की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके साथ ही इस फोन में अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा 8 जीबी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेर कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। कैमरे के साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए अल्ट्रा स्टीडी मोड मिलेगा। वहीं, इस फोन में 4500 एमएएच की बैटरी भी मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...