स्मार्टफोन गैलेक्सी एस20 (Samsung Galaxy S20) की आज पहली सेल है। इस सेल में ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर्स और डिस्काउं मिलेंगे। इसके साथ ही इस फ्लैगशिप फोन को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग ने इस फोन के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये रखी है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर ऑफर्स मिलेंगे। फोन की अब डिलिवरी भी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की सेल 24 मार्च से शुरू हो जाएगी।

फोन के ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी एस20 की खरीदारी करने पर 5 हजार रुपए तक का अडिशनल डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दे रहा है। इस फोन पर ऐक्सिडेंटल डैमेज और लिक्विड डैमेज प्रटोक्शन कवर भी मिलेगा। इसके साथ ही जियो की तरफ से ग्रहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 700 जीबी डाटा और 4,999 रुपए का एनुअल प्लान का ऑफर दिया जाएगा।
फोन के स्क्रीन की बात करें तो, फोन में 6.2 का क्वाड एचडी प्लस डाइनैमिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440×3,200 पिक्सल है। इसके साथ ही, 7nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 8जीबी और 12 जीबी रैम भी दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करे तो इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। फोन के फ्रंट कैमरे की बात करे तो, इसमें 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।