1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Vi का 99 रुपये वाला प्लान लागू, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 1जीबी डेटा

Vi का 99 रुपये वाला प्लान लागू, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 1जीबी डेटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Vi का 99 रुपये वाला प्लान लागू, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 1जीबी डेटा

टेलिकॉम कंपनी Vi (पुराना नाम वोडाफोन आइडिया) ने अपने 99 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया है।

कंपनी ने अब इस प्लान को पूरे देश में जारी कर दिया है। इससे अब यह Vi के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बाद दूसरा सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान बन गया है।

Vi का 99 रुपये वाला प्लान:-
कंपनी का अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान है, जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

इसमें 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। प्लान की वैलिडिटी 18 दिन की है। कंपनी ने पहले इस प्लान को वेस्ट बंगाल, यूपी वेस्ट और यूपी ईस्ट जैसे सर्कल्स तक ही सीमित रखा था।

हालांकि अब इसे सभी सर्कल्स में जारी कर दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें Vi मूवीज एंड टीवी जैसे ऐप का ऐक्सेस नहीं मिलता।

jio का 129 रुपये वाला प्लान:-
प्रतिद्वंदी कंपनी जियो की बात करें तो कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 129 रुपये का है।

28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में 2 जीबी डेटा मिलता है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क के लिए 1000 मिनट्स मिलते हैं।

इसके अलावा 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...