1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. गोबर खाते MBBS डॉक्टर का वीडियो वायरल, गिनाई गोबर की कई खासियत; देखें VIDEO

गोबर खाते MBBS डॉक्टर का वीडियो वायरल, गिनाई गोबर की कई खासियत; देखें VIDEO

Video of MBBS doctor eating cow dung goes viral; MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबड़। गाय के गोबड़ खाने के बाद डॉक्टर ने गिनाई कई खासियत। डॉक्टर का वीडियो वायरल।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : अभी तक आपने कीचड़ में नहाते हुए शख्स, गो मूत्र पीते हुए शख्स और ऐसे कई अजीबोंगरीब कारनामे करते हुए वीडियो और फोटोज देखें होंगे, जिसे देख आप भी हैरान हो जाते होंगे। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें एक MBBS डॉक्टर गोबर खाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही वो गोबर की कई खासियतों को भी गिना रहा है।

 

आपको बता दें कि इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है, जो करनाल के रहने वाले है। एमबीबीएस डॉक्टर मनोज मित्तल पिछले कई सालों से गोमूत्र पीते और गोबर खाते हैं। इसे लेकर मनोज मित्तल ने गोबर खाने के कई तर्क दिए।

डॉक्टर मनोज मित्तल का तर्क है कि गो गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है, जो हमें रेडिएशन से बचाता है। डॉक्टर मनोज का कहना है कि मोबाइल, एसी, फ्रिज और न जाने क्या-क्या रेडिएशन छोड़ते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो रही है लेकिन गो गोबर के सेवन से रेडिएशन का प्रभाव कम किया जा सकता है।

 

डॉक्टर मनोज मित्तल का कहना है कि यदि गर्भवती महिला डिलीवरी के समय गो गोबर का रस लें तो डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं गाय के गोबर से कई बीमारियों के ठीक होने का दावा डॉक्टर मनोज मित्तल कर रहे हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं और उनका अपना बड़ा हॉस्पिटल करनाल में है।

 

डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है कि वो फर्श पर सोते हैं और उन्होंने कभी भी पंखा या एसी प्रयोग नहीं किया। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है जो कि आपकी सेहत को सही रखता है।

आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग डॉक्टर मनोज मित्तल की डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो डॉक्टर मित्तल की बात से सहमत है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...