1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. Desi Jugaad: शख्स ने बाइक पर बैठाकर गाय को यूं कराई सैर, जुगाड़ देख उड़ आपके भी उड़ जाएंगे होश

Desi Jugaad: शख्स ने बाइक पर बैठाकर गाय को यूं कराई सैर, जुगाड़ देख उड़ आपके भी उड़ जाएंगे होश

Desi Jugaad: The man made the cow walk like this by sitting on the bike; शख्स ने अपने बाइक पर बैठाकर गाय को यूं कराया सैर। वीडियो देख उड़े लोगों के होश। लगातार वायरल हो रहा है वीडियो।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : कहा जाता है कि जुगाड़ एक ऐसा यंत्र हैं जो अच्छे-खासे इंजीनियर को भी फेल कर देता है। क्योंकि कई बार जो काम कभी इंजिनियर नहीं कर पाते है, वहीं काम जुगाड़ यंत्र बनाने वाले कर डालते है। जो उन्हें भी सोच में डाल देता है। इन दिनों एक ऐसा ही देशी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसने कई लोगों को हैरत में डाल रखा है।

दरअसल इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने गाय को दूर ले जाने का गजब का आइडिया खोजा है। अमूमन हम गाय को बड़ी चार पहिया वाहन पर ले जाते हुए देखा है। पालतू गाय को दूर ले जाने के लिए लोग गुड्स कैरियर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक शख्स ने गाय को सड़क से ले जाने के लिए चार पहिया वाहन की बजाय अपने दो पहिया वाहन को चुना है।

अब आप सोच रहे होंगे कि चार पैरों वाले बड़े से गाय को दो पहिया वाहन पर कैसे ले जाया जा सकता है। इसके लिए आपको ये वीडियो देखने की जरुरत है, जिससे आपकी यह सोच बदल जाएगी और आप हैरान रह जाएंगे।

देखिए वीडियो:-

 

इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ यह वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गाय को पीछे की सीट पर एक लकड़ी के पटरे पर बैठा रखा है। जिसके बाद उन्होंने उसे रस्सी से बांध दिया है। गाय को रस्सी से बांधने के बाद शख्स आगे बैठकर बाइक चला रहा है। सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले शख्स को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। एक राहगीर ने शख्स को गाय के साथ बाइक पर देखकर उसे अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोग दंग रह गए। कई लोग इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...