1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. ऐसा देश जहां सजती है दुल्हन की मंडी, माता-पिता लगाते हैं लड़की की बोली…

ऐसा देश जहां सजती है दुल्हन की मंडी, माता-पिता लगाते हैं लड़की की बोली…

A country where bride's market is decorated, parents bid for the girl's... लड़कियों को उनके माता-पिता दुल्हनों की मंडी में लेकर पहुंचते हैं। माता-पिता अपनी बेटी का रिश्ता उसके साथ तय करते हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कई ऐसी अजब-गजब की चीजें, स्थान और परंपराएं हैं, जो हमेशा हमें चौंकाती रहती है और कई ऐसी चीजें हैं जो हमें डराती भी है। दरअसल दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां बेटियों को शादी के लिए बाजार में बेचा जाता है। इस बात शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सत्य है। शादी एक ऐसा बंधन है जिसे सब रीती रिवाजो के साथ जोड़ते है।

कुछ लोग कोर्ट मैरिज भी करने लगे है। लेकिन कुछ मामले ऐसे भी है जिनमे लडकियों को खरीद कर लाया जाता है और फिर उनसे शादी की जाती है। लड़कियों को उनके माता-पिता दुल्हनों की मंडी में लेकर पहुंचते हैं। यहां दुल्हनो की मंडी सजती है। दुल्हनो की इस मंडी में माता -पिता अपनी बेटियों खुद लेकर आते है। जिसमे उनकी बोली लगाई जाती है। इस मंडी में दुल्हन के तमाम खरीदार होते हैं, जो उसकी बोली लगाते हैं। जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है माता-पिता अपनी बेटी का रिश्ता उसके साथ तय कर देते हैं।

साल में चार बार यहां सजती है दुल्हन की मंडी

यह अजीबो-गरीब मंडी बुल्गारिया की स्तारा जागोर में साल में चार बार लगती है। दुल्हन की इस मंडी में कुंआरी लड़कियों को उनके माता-पिता लेकर आते हैं जहां खरीदार उनकी बेटी की बोली लगाते हैं। माता-पिता ज्यादा बोली लगाने वाले के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय कर देते हैं। आपको यह सब पढ़कर बड़ा ही अजीब लग रहा होगा लेकिन बुल्गारिया में यह एक प्रथा है, जो सालों पुरानी है।

इस बाजार में लड़के अपने पसंद की लड़की को दुल्हन बना सकते हैं लेकिन उन्हें उसके लिए मोटी कीमत चुकानी पड़ती है। ये अनोखी परंपरा बुल्गारिया के रोमा समुदाय में सालों से चली आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां लड़कियों को ज्यादा पढ़ने का भी अधिकारी नहीं है, 14 साल की उम्र के बाद उन्हें स्कूल से निकाल लिया जाता है। लड़कियों को यहां कॉलेज जाने की भी इजाजत नहीं है, वह सिर्फ काम चलाऊ पढ़ाई की कर सकती हैं।

लड़कियों में होनी चाहिए ये दो खासियतें

इसकी एक वजह यह भी है कि दु्ल्हनों की मंडी में लड़की के लिए बस दो खासियतें चाहिए, पहला ये कि उसे घर के सभी काम आते हों और दूसरा ये कि वह कुंआरी हो। यही वजह है कि दुल्हन मंडी में लाई जाने वाली ज्यादातर लड़कियां नाबालिग ही होती हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि रोमा समुदाय की लड़कियों को भी इस परंपरा से कोई खास आपत्ति नहीं है और वह खुशी-खुशी इसका हिस्सा बनने को तैयार हो जाती है।

लड़कियों की लगाई जाती है इतनी कीमत

बताया जाता है कि बुल्गारिया में रोमा समुदाय के लोग अल्पसंख्यकों में गिने जाते हैं, गरीबी और दकियानूसी सोच भी एक वजह है कि वह समय के साथ आगे नहीं बढ़ पा रहे। वहीं इस समुदाय की लड़कियों को भी बचपन से यही सीख दी जाती है कि उन्हें दुल्हन मंडी जाना है, इसलिए वह मानसिक तौर पर भी इसके लिए तैयार हो जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बचकोवो मोनेस्ट्री के करीब सजने वाली मंडी में इन लड़कियों का सौदा 300-400 डॉलर तक में होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...