मोबाइल एसेससरीज कंपनी VingaJoy ने दिवाली और भाईदूज को ध्यान में रखते हुए अपना नया कॉलर नेकबैंड पेश CL- 40 पेश किया है।
VingaJoy CL- 40 नेकबैंड को लेकर हाई क्वालिटी ऑडियो और लंबी बैटरी का दावा किया गया है। VingaJoy CL- 40 की कीमत 2,499 रुपये है और इसे रेड, ब्लू, ब्लैक, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।
VingaJoy CL- 40 के बड्स में मैग्नेट हैं। इसके अलावा इसमें प्ले/पॉज और रिसीव/रिजेक्ट के लिए बटन भी दिए गए हैं। इस Neckband में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसमें एचडी साउंड मिलेगा।
कंपनी ने VingaJoy CL- 40 के साथ म्यूजिक प्लेबैक को लेकर 15 घंटे का दावा किया है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कॉलिंग के लिए इस Neckband में माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें एपल सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।
VingaJoy CL- 40 की लॉन्चिंग पर कंपनी को को-फाउंडर लिलित अरोड़ा ने कहा, ‘मनोरंजन की खपत के बढ़ते पैटर्न के साथ, आज के दर्शक तेजी से फैशनेबल सुविधाओं और स्मार्ट विकल्पों की तलाश में हैं।
हमने यह भी देखा है Headphone, Neckband और साउंडबार पर लोगों की विश्वसनीयता काफी बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने यह नेकबैंज पेश किया है जो कि किसी भी अवसर के लिए किसी को उपहार देने के लिए परफेक्ट है।’