सतनाः मध्यप्रदेश के मैहर में ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अनोखे तरीके से गुस्से का इजहार किया। हजारों शिकायतों के बावजूद ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लगी तो सोनवारी के ग्रामीणों ने खुद सड़क पर उतर कर वाहनों को रोका और ड्राइवरों को फूल माला पहनाई, चंदन लगाया, मिठाई खिलाई और कहा- धन्यवाद! आप मोक्षदायिनी वाहन दौड़ा रहे हैं! यह प्रदर्शन प्रशासन पर सवाल भी है और सिस्टम पर करारा तमाचा भी।
ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड खनिज वाहन और तेज रफ्तार सवारी गाड़ियाँ आए दिन हादसों को न्योता दे रही हैं। लेकिन शिकायतों के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। यह अनोखा प्रदर्शन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे है।