1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम SDM आनंद राजावत को सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम SDM आनंद राजावत को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए उन पर तीखा हमला किया।

By: Naredra 
Updated:
भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम SDM आनंद राजावत को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरीः कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर शहर के माधव चौक चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए उन पर तीखा हमला किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं उपार्जन की तिथियों को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण किसान अपनी उपज 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं, जबकि अन्य राज्यों में खरीदी समय पर शुरू हो चुकी है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम एसडीएम आनंद राजावत को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...