1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना के चलते वेदांता को चौथी तिमाही में हुआ 12,521 करोड़ रुपए का घाटा

कोरोना के चलते वेदांता को चौथी तिमाही में हुआ 12,521 करोड़ रुपए का घाटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के चलते वेदांता को चौथी तिमाही में हुआ 12,521 करोड़ रुपए का घाटा

कोरोना वायरस के चलते भारत में लगे लॉकडाउन के कारण विविध प्राकृतिक संसाधन क्षेत्रों में कारोबार करने वाली वेदांता को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 12,521 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। बताया जा रहा है कि, तेल एवं गैस, तांबा तथा लौह अयस्क कारोबार की संपत्तियों का मूल्य घटने से कंपनी को तिमाही के दौरान 17,132 करोड़ रुपये का अनुमान से अधिक नुकसान हुआ।

वहीं इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,615 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत आय घटकर 20,382 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 25,096 करोड़ रुपये रही थी।

वेदांता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने बयान मे कहा, ‘कोविड-19 महामारी ने दुनिया और हमें पिछले साल की तीसरी तिमाही में प्रभावित किया है। इस कठिन समय में महत्तम परिचालन सुनिश्चित करते हुए हमने अपनी संपत्तियों और लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।’ 

उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में तेल एवं गैस, तांबा तथा लौह अयस्क कारोबार में संपत्तियों का मूल्य घटने से हमें 17,132 करोड़ रुपये का आकस्मिक नुकसान हुआ है। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में आकस्मिक नुकसान 17,386 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसका राजस्व पिछली तिमाही की तुलना में आठ प्रतिशत घटकर 19,513 करोड़ रुपये पर आ गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...