1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी के पक्ष में करेंगी प्रचार

नोएडा पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी के पक्ष में करेंगी प्रचार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा नोएडा पहुंची प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार करेंगीं। सियासी गर्मी को बढ़ाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती तीन फरवरी को गाजियाबाद आ रही हैं। वह रामलीला मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंवाद करेंगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा नोएडा पहुंची प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार करेंगीं। सियासी गर्मी को बढ़ाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती तीन फरवरी को गाजियाबाद आ रही हैं। वह रामलीला मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंवाद करेंगी।

वहीं कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बाद अब प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा सात फरवरी को गाजियाबाद आ सकती हैं। एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन आवैसी रविवार को साहिबाबाद में हैं। आठ फरवरी को प्रचार का अंतिम दिन है और आने वाले दिनों में माहौल में गर्मी आना स्वाभाविक है।

वही, बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनावों में काफी एक्टिव हैं और महिलाओं के मुद्दे पर यूपी सरकार को घेर रही हैं, साथ ही आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 40 फीसद महिला उम्मीदवारों को उतारा है। इसीलिए कांग्रेस ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ चल रही है लेकिन कांग्रेस उस समय इस मामले पर एक बार फिर फंस गई जब हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने वाली अपर्णा यादव ने बड़ा सवाल पूछ लिया।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने भी प्रियंका गांधी के इस नारे पर हमला करते हुए पूछा कि क्या महिलाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं? ‘पंजाब में लड़कियां नहीं है, प्रदेश में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ने पार्टी में महिलाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है’। अपर्णा ने कहा, ‘चुनाव में कांग्रेस को यूपी में ये नारा याद आ रहा है, बाकी जगह क्यों इसे नहीं लागू कर रही हैं?’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...