1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंखुड़ी पाठक होंगी नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार, पढ़ें

पंखुड़ी पाठक होंगी नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार, पढ़ें

नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट मिला है। दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी भी रह चुकी हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बसपा और सपा ने उम्मीदवारों को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उधर, प्रियंका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट मिला है। दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी भी रह चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धगर की नोएडा सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि वह यहां पर वर्तमान विधायक पंकज सिंह को करारी टक्कर देंगी।

वहीं, बसपा और सपा ने उम्मीदवारों को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उधर, प्रियंका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट मिला है। दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी भी रह चुकी हैं।

दरअसल, पिछले साल कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नया मोड़ आ गया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफा आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था- ‘पत्नी पंखुड़ी पाठक पर पार्टी नेताओं ने अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे आहत होकर उन्होंने प्राथमिक और आजीवन सदस्यता से इस्तीफा दिया है।’ बता दें कि पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...