1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढ़ू, कही ये बात, पढ़ें

बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढ़ू, कही ये बात, पढ़ें

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रमोद ने कहा कि अखिलेश ने नेताजी को कैद करके रखा है। उनकी तबीयत अच्छी नहीं है। अब सपा में गुंडे और माफियाओं को शामिल किया जा रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रमोद ने कहा कि अखिलेश ने नेताजी को कैद करके रखा है। उनकी तबीयत अच्छी नहीं है। अब सपा में गुंडे और माफियाओं को शामिल किया जा रहा है।

प्रमोद गुप्ता सपा के पूर्व विधायक हैं। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वह मुलायम परिवार के दूसरे सदस्य हैं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

इसके पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा राज में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं।

उधर, यूपी में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज थीं। कांग्रेस यूपी में अपनी उपस्थिति को दर्शाने के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान चला रही है।

इसके तहत बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जा रहा है पर टिकट न मिलने से प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति गहरी नाराजगी दिखाई थी और गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...