1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेपी नड्डा का आगरा दौरा, कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

जेपी नड्डा का आगरा दौरा, कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा आ रहे हैं। वे संगठन के प्रमुख लोगों के साथ चिंतन करेंगे और मंदिर दर्शन करने के साथ ही अनुसूचित जाति के किसी परिवार में संपर्क या भोजन भी कर सकते हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

 उत्तर प्रदेश: यूपी में चुनावी खेला शुरू हो गया है। वही सामाजिक संदेश देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा आ रहे हैं। वे संगठन के प्रमुख लोगों के साथ चिंतन करेंगे और मंदिर दर्शन करने के साथ ही अनुसूचित जाति के किसी परिवार में संपर्क या भोजन भी कर सकते हैं। पूर्व में चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर भी चल रही थी, इसी के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद कर ली हैं लेकिन शुक्रवार सुबह तक मुख्‍यमंत्री के आने का प्रोग्राम फाइनल नहीं हो पाया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। वे सुबह 10.30 बजे से फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आगरा, अलीगढ मंडल के जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चो के क्षेत्र और जिलाध्यक्ष और दूसरे राज्यों से आगरा में लगाए गए प्रभारी और प्रवासियों के साथ मंथन करेंगे। उन्होंने हर बूथ को जीत का मंत्र और गांव-गांव, घर-घर पहुंच बनाने के लिए संगठन को पूरी ताकत झोंकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कोविड प्रोटोकाल के कारण दोनों को अलग-अलग चरण में करने की योजना है। इससे पहले वे शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मंदिर दर्शन करने जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा सामाजिक संदेश देने के लिए किसी अनुसूचित जाति के परिवार में संपर्क करने या भोजन करने भी जा सकते हैं।

संगठन इसके लिए भी योजना तैयार कर रहा है। बैठक में भाजपा उप्र के चुनाव सहप्रभारी अर्जुन राम मेघवाल और उप्र सहप्रभारी संजीव चौरसिया के साथ ही ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर बाद रवाना हो जाएंगे। ब्रज क्षेत्र अध्‍यक्ष रजनीकांत माहेश्‍वरी के मुताबिक घने कोहरे के चलते कार्यक्रम कुछ विलंब से आरंभ होगा क्‍योंकि सुबह 10.15 बजे तक जेपी नड्डा दिल्‍ली से नहीं चले थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...