1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. डिप्टी सीएम केशव मौर्या का दौरा आज, केशव मौर्या आज 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे

डिप्टी सीएम केशव मौर्या का दौरा आज, केशव मौर्या आज 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे

जे एक जनसभा करेंगे। जिसमें वह जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश:  बजे एक जनसभा करेंगे। जिसमें वह जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां से सपा में रहे मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा के बेटे राजेश वर्मा मैदान में हैं। जो सिर्फ अपने पिता के कराए गए कार्य की दुहाई देकर वोट मांग रहे हैं।

ददरौल विधानसभा से भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जो 5 साल से विधायक भी रहे हैं। आज उनके प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

ददरौल विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर 5 साल पहले मोदी लहर में पहली बार कमल खिला था। उससे पहले तक इस सीट पर कमल नहीं खिल सका था।

भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने वर्ष 2017 में सपा प्रत्याशी को हराकर सीट को भाजपा की झोली में डाला था। अब पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा के बेटे राजेश वर्मा को सपा ने टिकट देकर मैदान में उतारा है।

सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने राजनीति में पहली बार कदम रखा है। उनका सामना इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक मानवेंद्र सिंह से है। मानवेंद्र सिंह ने सपा प्रत्याशी के पिता राममूर्ति सिंह वर्मा को हराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...