मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम योगी ने दूसरे दिन गोरक्षनाथ मंदिर में जनता दर्शन लगाया, दूर-दूर से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम योगी ने दौरे के दूसरे दिन गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा अर्चना, गौ-सेवा के बाद जनता दरबार भी लगाया। सीएम योगी ने जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की फरियाद सुनी और संबधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिये हैं। मौके पर पुलिस प्रसाशन के आला अधिकारी रहे मौजूद रहे।
सीएम योगी ने दौरे के दूसरे दिन गोरक्षनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियाद दूर-दूर से फरियाद लेकर आए। एक-एक फरियादी से मिले और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने सबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। सीएम ने फरियादियों के साथ आये बच्चो को चॉकलेट दिए। इस दौरान मौके पर ADG, कमिश्नर, IG, DM, SSP, SP सिटी मौजूद रहे।
जनता दर्शन में एक महिला ने सीएम योगी से आवास के लिए गुहार लगाई। इस पर उन्होंने कहा कि निराश या परेशान मत हों, सरकार उनके लिए जल्द ही आवास की व्यवस्था कर देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में कोई भी गरीब बेघर नहीं होना चाहिए।