1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पढ़ाई या मानव तस्करी? : कटनी स्टेशन पर 163 बच्चों को उतारने से हड़कंप, 7 पर केस दर्ज

पढ़ाई या मानव तस्करी? : कटनी स्टेशन पर 163 बच्चों को उतारने से हड़कंप, 7 पर केस दर्ज

81 बच्चों को जबलपुर और बाकी को कटनी के बाल गृह में रखा गया है। वहीं, मुस्लिम समुदाय ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया है।

By: Naredra 
Updated:
पढ़ाई या मानव तस्करी? : कटनी स्टेशन पर 163 बच्चों को उतारने से हड़कंप, 7 पर केस दर्ज

कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 163 नाबालिग बच्चों को उतारने से हड़कंप मच गया। सूचना पर RPF, GRP और बाल सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को अपने संरक्षण में लिया।

बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वे बिहार से महाराष्ट्र के नांदेड़ मदरसों में पढ़ाई के लिए जा रहे थे, लेकिन बाल कल्याण समिति की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

81 बच्चों को जबलपुर और बाकी को कटनी के बाल गृह में रखा गया है। वहीं, मुस्लिम समुदाय ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

कटनी से संवाददाता अमित नायक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...