इन दिनों दुनियाभर के देश कोरोना वायरस का कहर झेल रहें हैं। दुनिया भर के डॉक्टर्स लगातार इस खतरनाक वायरस से बचने के उपाय बता रहें है। डॉक्टर्स और स्वास्थ्य संस्थाएं बार-बार लोगों को आंख, नाम और मुंह छूने से मना कर रही हैं।
मनोवैज्ञानिक के अनुसार एक दिन में हम जानें-अंजाने में करीब 3,000 बार अपने को छूते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत की कंपनी UnTouch ने एक अनोखा स्मार्ट बैंड लॉन्च किया है जो खासकर छूने की लत को खत्म करने के लिए माहिर है। यह बैंड देखने में बाकि सब स्मार्ट बैंड जैसा ही है। बता दे, UnTouch Band गेस्चर टेक्नोलॉजी पर काम करता है।
अगर आपको बार-बार नाखून काटने की आदत है तो आपको इस बैंड में सेटिंग आप करनी होगी। सेटिंग के लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होगा। बताते चले इस UnTouch Band को कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और कंपनी ने इसकी कीमत 1,999 रुपए रखी है।