मंगलवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 7वीं बार जगह बनाई। अब भारत खिताब जीतने से महज एक कदम दूर है।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 59 रन बनाए।
भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजो ने पाकिस्तान
के गेंदबाजों विकेट के लिए तरसा दिया। पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज भारत की सलामी
जोड़ी को तोड़ नही पाया और टीम
इंडिया ने यह मैच आसानी से जीत लिया।
भारत ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान का नाम आता है। पाकिस्तान 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बन चुका है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 5-5 बार पहुंचे हैं।