1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अंडर-19 वर्ल्ड कप: पांचवी बार खिताब जीतने के लिए फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

अंडर-19 वर्ल्ड कप: पांचवी बार खिताब जीतने के लिए फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंडर-19 वर्ल्ड कप: पांचवी बार खिताब जीतने के लिए फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

गुरूवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। अब रविवार को बांग्लादेश का मुकाबला 4 बार की चैंपियन भारत से होगा। जहां एक तरफ भारत की नजर पांचवी बार खिताब जीतने पर होगी तो वहीं बांग्लादेश की टीम पहली बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

बात अगर दूसरे सेमीफाइनल की करे तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से बेकहम और निकोलस ने अर्ध्दशतकीय पारी खेली। बेकहम ने  83 गेंदो का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेली तो वहीं निकोलस ने टीम के लिए 74 रनों का योगदान दिया।

जवाब में बांग्लादेश की टीम ने महमूदुल हसन जॉय के शतक की बदौलत  35 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। महमूदुल ने 127 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। हालांकि बांग्लादेशी टीम की पारी की शुरूआत अच्छी नही रही 32 रनों पर बांग्लादेश ने अपने 2 विकेट खो दिए थे।  लेकिन महमूदुल ने तौहीद के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इसके बाद शहादत हुसैन के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। महमूदुल टीम के 201 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।

बांग्लादेश टीम की तरफ से गेंदबाजी में शोरीफुल इस्लाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...