1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कोल ब्लॉक मामले में नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमलाः ‘पीड़ित परिवारों को नहीं मिला मुआवजा’

कोल ब्लॉक मामले में नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमलाः ‘पीड़ित परिवारों को नहीं मिला मुआवजा’

सिंघार का आरोप है कि सिंगरौली कोल ब्लॉक मामले में अब तक किसी आदिवासी परिवार को भुगतान नहीं मिला। करीब 3000 परिवारों के लिए अदानी समूह ने पैसा जमा नहीं किया, जबकि अदानी समूह को लाखों-करोड़ों की खदानें कौड़ी के भाव दी गईं।

By: Naredra 
Updated:
कोल ब्लॉक मामले में नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमलाः ‘पीड़ित परिवारों को नहीं मिला मुआवजा’

भोपालः विधानसभा के सदन में सरकार के जवाबों पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिंगरौली कोल ब्लॉक मामले में सिंगरौली के प्रभावित परिवारों को हर महीने 40–50 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी को भुगतान नहीं मिला। सिंघार का आरोप है कि करीब 3000 परिवारों के लिए अदानी समूह ने पैसा जमा नहीं किया, जबकि लाखों-करोड़ों की खदानें कौड़ियों के भाव दी गईं।

पीड़तों की शीघ्र मुआवजा देने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कई प्रमाण हैं जो उन्होंने सदन में दिए। जबकि ऐसे कई लोग हैं जो दूसरे जिलों के हैं उनके खाते में पैसा आ रहा है। कांग्रेस के विधायकों ने मांग की है कि वहां के प्रभावित आदिवासियों को शीघ्र मुआवजा जाय और इस मामले में जेपीसी का गठन किया जाय।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...