1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP NEWS: उमा भारती का परिवार निशाने पर! परिवार को बम से उड़ने की मिली धमकी

MP NEWS: उमा भारती का परिवार निशाने पर! परिवार को बम से उड़ने की मिली धमकी

उर्मिता ने 21 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। 22 फरवरी की देर रात इस पोस्ट पर ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नाम की फेसबुक आईडी से आया धमकी भरा कमेंट। कमेंट में उन्हें और उनके पति को निशाना बनाते हुए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी।

By: Naredra 
Updated:
MP NEWS: उमा भारती का परिवार निशाने पर! परिवार को बम से उड़ने की मिली धमकी

टीकमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिता राहुल लोधी को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।  फेसबुक पर धमकी भरे कमेंट के कुछ ही घंटों बाद दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर भी धमकाने पहुंच गए। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले फेसबुक अकाउंट की भी जांच की जा रही है।

बंगले पर धमकाने पहुंचे दो नकाबपोश

खबर के मुताबिक टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिता राहुल सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी की देर रात ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नाम की एक फेसबुक आईडी से एक धमकी भरा कमेंट आया था। कमेंट में उन्हें और उनके पति को निशाना बनाते हुए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। श्रीमती लोधी ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसी रात जब वह देहात थाना क्षेत्र स्थित अपने बंगले पर थीं तो वहां दो अज्ञात नकाबपोश युवक पहुंच गए। आरोप है कि उन्हें देखते ही दोनों युवकों ने गालियां देनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे CCTV

जिला पंचायत अध्यक्ष के शोर मचाने पर जब तक आप-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। फिलहाल चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। इस घटना की जानकारी उनके पति राहुल सिंह लोधी को दी गई। अगले दिन, 23 फरवरी को, उन्होंने देहात थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, साइबर पुलिस की टीम उस फेसबुक आईडी की जांच में जुट गई है, जिससे यह धमकी दी गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...