भोपाल में आयोजित दो दिवसीय विधायक सम्मेलन का आज समापन हो गया। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हुए।
अपने संबोधन में उन्होंने युवा विधायकों को वर्तमान राजनीति के साथ-साथ भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया और जनसेवा की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के समापन पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी नहीं बल्कि देशहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन से राज्यों के विधायकों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ेगा।
भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि सभी ने एक-दूसरे के विचारों को समझा और छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट