1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. महिला दिवस के खास मौके पर ट्विटर ने पेश की खास इमोजी

महिला दिवस के खास मौके पर ट्विटर ने पेश की खास इमोजी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिला दिवस के खास मौके पर ट्विटर ने पेश की खास इमोजी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्विटर ने हैशटैग #EveryWoman को लॉन्च करते हुए एक बेहद ही खास और स्पेशल इमोजी पेश की है। जिसके जरिए यूजर्स अपने भाव इस प्लेटफॉर्म पर ट्वीट के रूप में साझा कर पाएंगे। बता दें, ट्विटर ने इससे पहले भी कई अलग-अलग इवेंट को सेलिब्रेट करने के लिए इमोजी और हैशटैग पेश किए है।

इस मौके पर ट्विटर ने कहा है कि यूजर्स ने बीते तीन वर्षों में इस हैशटैग के साथ करीब 12.5 करोड़ ट्वीट किए हैं। साथ ही इन ट्वीट्स में कहा गया है कि महिलाओं को समान आधिकार मिलना चाहिए और हर एक जगह उनका सम्मान होना चाहिए।

एशिया पैसिफिक की ट्विटर वॉइस प्रेजिडेंट माया हरि ने कहा है कि, महिलाओं के लिए यह प्लेटफॉर्म बहुत उपयोगी है। इतना ही नहीं यह प्लेटफॉर्म महिलाओं की आवाज भी बना है। तो वहीं, ट्विटर ने #EveryWoman के जरिए महिलाओं के अधिकार लोगों तक पहुंचाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...