1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Twitter ने बदला Retweet करने का तरीका, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

Twitter ने बदला Retweet करने का तरीका, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Twitter ने बदला Retweet करने का तरीका, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) यूजर के लिए आए दिन नए फीचर इंट्रोड्यूस करती रहती है. अब इसी कड़ी में ट्विटर ने किसी भी मैसेज या ट्वीट को रीट्वीट (Retweet) करने का तरीका बदल दिया है.

दरअसल माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने झूठी और खबरों की रोकथाम के लिए एक नया फीचर लांच किया है. इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने ट्वीट करके बताया कि कुछ लोग ट्वीट पढ़ने के बाद उसे रीट्वीट करने का इरादा छोड़ देते हैं.

यही बात ट्विटर भी चाहता है, क्योंकि इस तरह के ट्वीट अक्सर रीट्वीट करने लायक नहीं होते हैं. इससे पहले ट्रायल बेसिस पर जून में ट्विटर ने एंड्रायड पर एक “इनफार्मल डिस्कशन” नाम का फीचर शुरू किया था।

इस तरह काम करेगा ट्विटर का नया फीचर:

अगर आप अपने ट्विटर हैंडल से जैसे ही किसी मैसेज या टेक्स्ट को रीट्वीट करने का ऑप्शन टैप करेंगे, एक नया पॉपअप सामने आ जाएगा.

इसमें लिखा है ‘Headlines don’t tell the full story.’ ट्विटर चाहता है कि आप किसी भी कमेंट या टैक्स्ट को रीट्वीट करने से पहले कुछ लिखें. ट्विटर का कहना है कि इसके यूजर्स को भी नया एक्‍सपीरीयंस मिलेगा.

बिना कुछ लिखे ऐसे करें रीट्वीट:

जब भी आप किसी ट्वीट को रीट्वीट करना चाहेंगे, ये पॉपअप जरूर आएगा. लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको रीट्वीट करने से पहले कुछ लिखना जरूरी है. आप बिना कुछ कमेंट किए अब भी रीट्वीट कर सकते हैं. इसके लिए पॉपअप खुलते ही रीट्वीट ऑप्शन को दोबारा टैप करें. टैप करने के बाद आपका पोस्ट रीट्वीट हो जाएगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...