अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई है। इस बार चुनाव में लोगों ने जमकर मतदान किया है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) के कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।इस बीच नतीजों को लेकर हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। व्हाइट हाउस समेत प्रमुख वाणिज्य क्षेत्रों और बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वोटों की गिनती में फ्रॉड हो रहा है। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि मतदान रुकें। जहां तक मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं।
We'll be going to the US Supreme Court. We want all voting to stop. We don't want them to find any ballots at 4 in the morning and add them to the list… as far as I'm concerned, we've already won: Donald Trump, US President#USElections2020 pic.twitter.com/pTvmODlxmr
— ANI (@ANI) November 4, 2020
रॉयटर के मुताबिक डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकल गए हैं। जो बिडेन को 220 इलेक्टोरल वोट मिले हैं, जबकि ट्रंप को 213 वोट।
फ्लोरिडा और टेक्सस में जीत दर्ज करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन से आगे निकल गए हैं। रॉयटर के मुताबिक ट्रंप को 213 और बिडेन को 210 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।
US President #DonaldTrump races ahead of #JoeBiden with 213 electoral votes following Florida and Texas win. Biden at 210: Reuters#USElections2020
(file pic) pic.twitter.com/NGWpz0E2pd— ANI (@ANI) November 4, 2020
ट्रंप को अबतक 145 इलेक्ट्रोलर वोट
डोनाल्ड ट्रंप को अबतक 145 इलेक्ट्रोलर वोट मिले हैं। ट्रंप अभी तक अलबामा (9), अरकंसास (6), इंडियाना (11), कंसास (6), केंटकी (8), लुइसियाना (8), मिसिसिपी (6), मिसौरी (10), नेब्रास्का (5), नॉर्थ डकोटा (3), ओक्लाहोमा (7), दक्षिण कैरोलिना (9), दक्षिण डकोटा (3), टेनेसी (11), यूटा (6), वेस्ट वर्जीनिया (5) और व्योमिंग (3) में जीत हासील कर चुके हैं।
17 राज्यों में बिडेन की जीत
जो बिडेन ने कैलिफोर्निया में बड़ी जीत दर्ज की है, जहां 55 इलेक्ट्रोलर वोट हैं। कोलोराडो (9), कनेक्टिकट (7), डेलावेयर (3), कोलंबिया जिला (3), इलिनोइस (20), मैरीलैंड (10), मैसाचुसेट्स (11), न्यू हैम्पशायर (4), न्यू जर्सी (14), न्यू मैक्सिको (5), न्यूयॉर्क (29), ओरेगन (7), रोड आइलैंड (4), वरमोंट (3), वर्जीनिया (13), वाशिंगटन (12) में भी बिडेन की जीत हुई है।