1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. ट्राई की रिपोर्ट में खुलासा Jio की तुलना में Airtel से जुड़े ज़्यादा नए सब्सक्राइबर्स

ट्राई की रिपोर्ट में खुलासा Jio की तुलना में Airtel से जुड़े ज़्यादा नए सब्सक्राइबर्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्राई की रिपोर्ट में खुलासा Jio की तुलना में Airtel से जुड़े ज़्यादा नए सब्सक्राइबर्स

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Airtel अगस्त 2020 के अंत तक Jio से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही है।

एयरटेल ने जहां 28.99 लाख सब्सक्राइबर्स को साथ जोड़ा है, वहीं जियो का आंकड़ा 18.64 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ काफी पीछे रह गया है।

Vi (Vodafone Idea) की बात करें, तो अगस्त में भी इसे 12.28 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान झेलना पड़ा रहा है। भले ही, नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने की रेस में जियो एयरटेल से पीछे रहा हो।

लेकिन वायरलेस टेलीकॉम में अभी भी 35.09 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ जियो अपना दबदबा बनाए हुए है। जबकि एयरटेल इस लिस्ट में 28.12 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है।

31 अगस्त को खत्म होने वाली TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जुलाई महीने के अंत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 114.418 करोड़ थी।

जो कि अगस्त महीने के अंत में बढ़कर 114.792 करोड़ हो गई है, इस लिहाज़ से 0.33 प्रतिशत की मंथली ग्रोथ रेट दर्ज की गई है।

Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स की संख्या अगस्त में पिछले महीने की तुलना में कम हुई है, पिछले महीने यह संख्या 35.54 लाख थी, लेकिन इस महीने यह 18.64 लाख पर पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...