1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पोकलेन मशीन से तोड़फोड़ के बीच हादसा, तीन मंजिला मकान गिरा, रहवासियों ने लगाए लापरवाही का आरोप

पोकलेन मशीन से तोड़फोड़ के बीच हादसा, तीन मंजिला मकान गिरा, रहवासियों ने लगाए लापरवाही का आरोप

वहीं नगर निगम का कहना है कि ढाबा रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में और बैरिकेडिंग के साथ की गई।

By: Naredra 
Updated:
पोकलेन मशीन से तोड़फोड़ के बीच हादसा, तीन मंजिला मकान गिरा, रहवासियों ने लगाए लापरवाही का आरोप

उज्जैनः गेबी हनुमान क्षेत्र में सोमवार शाम को नगर निगम द्वारा पोकलेन मशीन से तोड़फोड़ की कार्रवाई के बीच तीन मंजिला मकान गिर गया। यह मार्ग महाकाल मंदिर जाने वाला प्रमुख रास्ता है। समय रहते रहवासियों ने आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जिस जगह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं। शाम से ही मकान झुक रहा था, यह देख लोगों ने रास्ता बंद करा दिया। करीब 7 बजे मकान गिर गया। अगर ट्रैफिक चालू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान मालिक मनोज भावसार और अली अजगर सहित रहवासियों का आरोप है कि पोकलेन मशीन से चल रही तोड़फोड़ के चलते हादसा हुआ। जबकि एक महीने से मकान की नींव में पानी भरने की शिकायत भी की जा रही थी।

वहीं नगर निगम का कहना है कि ढाबा रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में और बैरिकेडिंग के साथ की गई। सीएसपी के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...