1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. एमपी में कांग्रेस को एक और झटका, बाबूलाल यादव समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

एमपी में कांग्रेस को एक और झटका, बाबूलाल यादव समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस लगातार पस्त होती जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। आगर मालवा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे बाबूलाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरसिंह गड़बड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भोपाल। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस लगातार पस्त होती जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। आगर मालवा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे बाबूलाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरसिंह गड़बड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। आगर विधायक मधु गहलोत के साथ ये सभी आज सुबह राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने इन सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस की दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल और उनके पति गौरव पटेल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के साथ कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। यह सभी कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी के भोपाल कार्यालय पहुंचे थे।

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति गौरव पटेल विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में कांग्रेस से पथरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रह चुके हैं, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया और जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं और अब वह भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि वर्तमान में गौरव पटेल ने अपनी पत्नी रंजीता के लिए कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से टिकट मिल जाएगा, लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने इस सीट पर तरवर सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद उनके बीजेपी में जाने के कयास लगने शुरू हो गए थे। आखिरकार शुक्रवार को उन्होंने भोपाल भाजपा कार्यालय में जाकर अपनी पत्नी और अन्य समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन उन्होंने जल्द ही पार्टी में वापसी की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...