भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10 बजे विधानसभा में कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा के सदन में रहेंगे। दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपेड उज्जैन पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री उज्जैन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री कार्तिक मेला ग्राउण्ड में स्थानीय कार्यक्रम “ग्रामीण डाक सम्मेलन” में हिस्सा लेंगे।
सांय 5.20 बजे से 6.05 बजे हेलीपेड उज्जैन से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा। सांय 6.50 बजे से 7.00 बजे भोपाल में भोपाल-धनबाद चोपन एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।