1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. आज भारत में लॉन्च होंगे Xiaomi के दो दमदार लैपटॉप

आज भारत में लॉन्च होंगे Xiaomi के दो दमदार लैपटॉप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज भारत में लॉन्च होंगे Xiaomi के दो दमदार लैपटॉप

आज भारत में शाओमी (Xiaomi) अपने दो दमदार लैपटॉप एमआई नोटबुक और एमआई नोटबुक Horizon एडिशन को लॉन्च करने वाली है। इन दोनों लैपटॉप को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे इनकी संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली है।

इन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को इन दोनों अगामी लैपटॉप में एचडी स्क्रीन, पतले बेजल और पावरफुल बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। 


सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी दोनों लैपटॉप की कीमत बजट रेंज में रखेगी। हालांकि, दोनों अगामी लैपटॉप की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। 

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कंपनी एमआई नोटबुक लैपटॉप में 13.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...