नई दिल्ली : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(एमसीएक्स) पर मंगलवार को सोना के दामों बढ़ोतरी हुई, वहीं चांदी सस्ती हो गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 0.35 फीसदी बढ़कर 48,160 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की चमक भी फीकी रही और इसकी कीमत 0.06 फीसदी गिर गई। इस गिरावट के साथ चांदी 62,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आज सोना दिसंबर वायदा MCX पर 48,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8200 रुपये सस्ता मिल रहा है।
देश में अलग अलग होती है कीमत
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चांदी की बात करें तो चेन्नई में मंगलवार को 1 किलो चांदी का भाव 70,400 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 65,558 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी 65,558 रुपये पर कारोबार कर रही है, जबकि हैदराबाद में यह धातु 70,400 रुपये पर बिक रही है।
ऐसे जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।