मगंलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके बाद शेयर मार्केट से जुड़े लोगों की नजरे आज के शेयर मार्केट पर थी, वैसे भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल चुकी है। और आज शेयर मार्केट की बात करे तो, लॉकडाउन के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में उतार चढ़ाव जारी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 255.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 26929.76 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.35 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 7885.40 के स्तर पर खुला।
आज 12: 16 बजे तक सेंसक्स में 527.48 अंक की बढ़त देखी गई। यह 27201.51 के स्तर पर है। निफ्टी 136.75 अंक की तेजी के साथ 7937.80 स्तर पर है।
दिग्गज शेयरों की बात करे तो, आज विप्रो, रिलायंस, टेक महिंद्रा, जी लिमिटेज, एचजीएफसी बैंक, बजाजा फिन्सर्व, सिप्ला, वापर ग्रिड, गेल और वेदांता लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर खुले।
बताते चलें कि, पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है, और 11 लोगों की मौत हो गई है।