1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. स्कूल की ओर बढ़ते नन्हे कदमः मध्य प्रदेश में शिक्षा क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत

स्कूल की ओर बढ़ते नन्हे कदमः मध्य प्रदेश में शिक्षा क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत

समारोह के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

By: Naredra 
Updated:
स्कूल की ओर बढ़ते नन्हे कदमः मध्य प्रदेश में शिक्षा क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत

बैतूलः मध्यप्रदेश में शिक्षा क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई है। प्रदेश के आंगवाड़ी केंद्रों में ‘विद्यारंभ समारोह’ कर नन्हें बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है। आज बैतूल जिले के आठनेर से ऐसी ही ऐतिहासिक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 7 में ‘विद्यारंभ समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन ने न सिर्फ बच्चों के जीवन में शिक्षा की औपचारिक शुरुआत को सम्मान दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल भी बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक जन-उत्सव का रूप दे दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के लखनलाल सूरे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह संस्कारमय और प्रेरणादायी बन गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी रंजीता जोशी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक साथ यह आयोजन किया गया, जिसके तहत बैतूल जिले में 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 23 हजार 245 बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ प्रदान किए गए।

इस अवसर पर राधेश्याम काजले, जिला समन्वयक न्यू, बैतूल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिन्होंने इस पहल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। जिले के 90 सेक्टर और 2348 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में बरखेड़, हिडली, मांडवी, बाकुड़ और जावरा जैसे क्षेत्रों में भी उत्साह चरम पर रहा।

समारोह के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। यह पहल न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रारंभिक शिक्षा के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...