1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. ये कंपनी दे रही 399 रुपये में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा

ये कंपनी दे रही 399 रुपये में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ये कंपनी दे रही 399 रुपये में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा

भारत की प्रमुख इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी Excitel ने मेगा ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। Excitel के इस ऑफर के तहत 300एमबीपीएस तक की स्पीड वाला ब्रॉडबैंड इंटरनेट किफायती कीमत पर दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत 12 शहरों के लिए 100Mbps, 200Mbps और 300Mbps के तीन प्लान लॉन्च किए गए हैं।

प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है, हालांकि यदि आप पहली बार कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको सिक्योरिटी के तौर पर 2,000 रुपये देने होंगे जो बाद में आपको वापस मिल जाएंगे। इसके अलावा सभी प्लान में प्रतिदिन इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं है।

Excitel के नए ऑफर के तहत 399 रुपये में आपको 100Mbps का इंटरनेट मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्लान में आपको एक महीने तक अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा, हालांकि यह प्लान 399 रुपये प्रति महीने तब होगा जब आप एक साथ 12 महीने का पैक लेते हैं।

Excitel की सेवा फिलहाल देश के 12 शहरों में है जिनमें दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, बंगलूरू, विजयवाड़ा, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, प्रयागराज, झांसी, विशाखापट्टनम और गुंटूर शामि हैं, हालांकि 2021 के अंत तक 50 से अधिक शहरों में कंपनी की सेवा शुरू हो जाएगी।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...