दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी गूगल का Google One ऐप काफी पॉप्युलर हो रहा है। प्ले स्टोर पर इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके हैं।
बता दें कि गूगल वन एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जो मेंबर्स को क्लाउड स्टोरेज के अलावा कई दूसरी सुविधाएं देती है। कई स्मार्टफोन्स में गूगल वन प्री-इंस्टॉल्ड मिल रहा है।
ऐप को प्ले स्टोर पर 100 मिलियन डाउनलोड्स के साथ के अलावा 4.4 स्टार रेटिंग्स मिली हैं।
क्या है गूगल वन सर्विस
यह गूगल का पेड मेंबरशिप प्लान है, जिसका इस्तेमाल स्टोरेज बढ़ाने और फोन बैकअप के लिए किया जाता है।
इसके अलावा गूगल एक्सपर्ट्स और फैमिली शेयरिंग का ऐक्सेस भी मिलता है। हाल ही में गूगल ने VPN की सुविधा भी शुरू की है।
गूगल ने प्रो सेशन भी शुरू किया है जिसके जरिए मेंबर्स एक गूगल एक्सपर्ट के साथ वन-टू-वन बातचीत कर पाएंगे।
गूगल प्लान की शुरुआत 130 रुपये प्रति महीना से होती है, जिसमें 100 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
इसके अलावा 210 रुपये वाले गूगल वन प्लान में 200GB स्टोरेज और 650 रुपये महीना के प्लान में 2 टीबी स्टोरेज मिलती है।
आप चाहें तो इन प्लान्स के लिए सालाना पेमेंट भी दे सकते हैं।